संशोधित राष्‍ट्रीय क्षय नियन्‍त्रण कार्यक्रम

राष्‍ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रमः-

मानव सभ्‍यता के प्रारम्‍भ से ही क्षय रोग एक गहन सामाजिक आर्थिक चुनौती बना हुआ है। इस रोग पर नियन्‍त्रण के लिये भारत सरकार ने 1962 से राष्‍ट्रीय क्षय नियन्‍त्रण कार्यक्रम लागू किया। इसके अर्न्‍तगत जिला स्‍तर पर एक सुपरविजन एवं मोनिटरिंग इकाई के रूप में जिला क्षय निवारण केन्‍द्र की स्‍थापना की गई। हमारे प्रदेश में 1966 से उक्‍त कार्यक्रम की क्रियान्विति की गई।

सन् 1992 में भारत सरकार द्वारा कार्यक्रम की समीक्षा किये जाने पर क्षय रोगी की खोज एवं उपचार पूर्ण करने की दर अपेक्षा के विपरीत क्रमशः 30-40 प्रतिशत पाई गई। इस के प्रमुख कारण आर्थिक कमी, जॉंच एवं उपचार सेवाओं का केन्‍द्रीकरण, उपचार पर सीधी निगरानी का अभाव, दवाओं की अनियमित आपूर्ति, प्रशिक्षण एवं अन्‍य संसाधनों की कमी रही है।

संशोधित राष्‍ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रमः-

विश्‍व बैंक पोषित व विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के तकनीकी मार्ग दर्शन तथा टी.बी. अनुभाग, भारत सरकार के सहयोग से संशोधित राष्‍ट्रीय क्षय नियन्‍त्रण कार्यक्रम के अन्‍तर्गत डायरेक्‍टली ऑब्‍जर्वेशन ट्रीटमेंन्‍ट शॉट कोर्स (डॉट्स प्रणाली) वर्ष 1995 से जयपुर शहर में पायलेट प्रोजेक्‍ट के रूप में प्रारम्‍भ की गई। इसके अन्‍तर्गत क्षय रोगी में 85 प्रतिशत क्‍योर दर व 70 प्रतिशत खोज दर का लक्ष्‍य रखा गया है, साथ ही रोगी को चिकित्‍साकर्मी की देखरेख में 6-8 माह तक क्षय निरोधक औषधियों का सेवन कराया जाता हैं। जांच एवं उपचार सुविधाओं का विकेन्‍द्रीकरण करते हुये सामान्‍यतया 5 लाख की आबादी एवं जनजाति व मरूस्‍थलीय क्षेत्र में 2.50 लाख की आबादी पर एक टी.बी. यूनिट (युपरविजन एवं मोनिटरिंग इकाई), सामान्‍य क्षेत्र में 1 लाख की आबादी एवं जनजाति व मरूस्‍थलीय क्षेत्र में 5000 की आबादी पर एक माइक्रोस्‍कोपी केन्‍द्र (जांच एवं उपचार इकाई), 20-25 हजार की आबादी पर उपचार केन्‍द्र व 3-5 हजार की आबादी पर डॉटस केन्‍द्र (औषधि सेवन इकाई) की स्‍थापना किये जाने का प्रावधान रखा गया है।

संस्‍थागत संरचनाः-

1 राज्‍य क्षय नियन्‍त्रण प्रकोष्‍ठ 1
2 स्‍टेट टी.बी. डेमोंस्‍ट्रेशन एवं ट्रेनिंग सेन्‍टर, अजमेर 1
3 जिला क्षय नियन्‍त्रण केन्‍द्र 32 (प्रत्‍येक जिले में एक)
4 उप जिला क्षय निवारण केन्‍द्र 2 (चुरू, प्रतापगढ)
5 टी.बी. यूनिट 145 (97 सामान्‍य क्षेत्र में प्रत्‍येक 5 लाख की जनसंख्‍या पर, तथा 29 ट्राइबल एवं मरूस्‍थलीय क्षेत्र में प्रत्‍येक 2.50 लाख जनसंख्‍या पर)
6 माइक्रोस्‍कोपी केन्‍द्र 723 सामान्‍य क्षेत्र में प्रत्‍येक एक लाख जनसंख्‍या पर एक तथा डेजर्ट एवं ट्राइबल क्षेत्र में प्रत्‍येक 5000 की जनसंख्‍या पर एक
7 उपचार केन्‍द्र 1978 (प्रत्‍येक 20-30 हजार जनसंख्‍या पर)
8 उप केन्‍द्र/ ट्रीटमेन्‍ट ऑब्‍जर्वेशन पॉइन्‍ट 14000 (प्रत्‍येक 3-5 हजार जनसंख्‍या पर)

डोट्स अप-डेट का प्रकाशनः

कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों को कार्यक्रम की रणनीति तथा नवीनतम जानकारी उपलब्‍ध कराने तथा उनके मध्‍य संवाद स्‍थापित करने के उद्देश्‍य से त्रैमासिक ''डोट्स अपडेट'' नामक समाचार बुलेटिन का प्रकाशन प्रारम्‍भ किया गया है। इसके अब तक दस अंक प्रकाशित किये जा चुके हैं।

गैर सरकार संगठनों/ निजी चिकित्‍सकों की भागीदारीः

डोट्स प्रणाली की सफलता के लिए जन सहभागिता प्राप्‍त करने के उद्देश्‍य से 121 गैरसरकारी संगठनों तथा 231 निजी चिकित्‍सकों को भागीदार बनाया गया। इनके माध्‍यम से वर्तमान में 630 रोगियों को डोट्स के अन्‍तर्गत उपचार दिया जा रहा है। इनके माध्‍यमक से 1803 स्‍वास्‍थ्‍य बैठके आयोजित कर 27610 व्‍यक्तियों को लाभान्वित किया गया तथा 723 महिला समूहों का गतिशील कर कार्यक्रम से जोडा गया।

सेवाओं का विस्‍तार

  1. राज्‍य स्‍तरीय प्रशिक्षण केन्‍द्र अजमेर का सुदृढीकरण।

  2. आदर्श डॉट्स केन्‍द्र की स्‍थापना (बस्‍सी एवं मसूदा)।

  3. कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना कर्मचारियों को कार्यक्रम के अन्‍तर्गत लाभान्वित करना।

  4. मेडिकल कॉलेज, रेलवे, आई.एम.ए. निजी चिकित्‍सालय, एवं स्‍वयं सेवी संस्‍था की सहभागिता सुनिश्चित करना।

  5. कार्यक्रम में जनभागीदारी बढाने हेतु आई0ई0सी0 के माध्‍यम से व्‍यापक प्रचार एवं प्रसार।

संशोधित राष्‍ट्रीय क्षय नियन्‍त्रण कार्यक्रम की वर्ष 2001 से अब तक की प्रगतिः-

वर्ष नये क्षय रोगियों की खोज नये क्षय रोगियों की वार्षिक खोज दर (135 प्रति लाख जनसंख्‍या प्रति वर्ष) कन्‍वर्जन दर (प्रतिशत में) रोग मुक्ति दर(प्रतिशत में)
  लक्ष्‍य प्राप्ति प्रतिशत लक्ष्‍य प्राप्ति लक्ष्‍य प्राप्ति लक्ष्‍य प्राप्ति
2001 76140 84390 110.83 135 151.80 90 89.50 85 85.20
2002 76140 93399 122.66 135 167.33 90 90.80 85 85.33
2003 80190 98116 122.35 135 165.25 90 91.30 85 86.75
2004 82080 105125 128.07 135 152.00 90 91.00 85 87.00
2005 93724 97729 104.27 135 170.86 90 91.00 85 86.00
2006 94271 107658 114.‍10 135 172.50 90 91.00 85 86.50
2007 जनवरी से मार्च 95959 24926 25.98 135 157 90 91.00 85 86.00