राष्‍ट्रीय अन्‍धता नियंत्रण कार्यक्रम

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से केन्‍द्रीय प्रवर्तित योजना अन्‍तर्गत यह कार्यक्रम चालाया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार द्वारा सामग्री, मशीनरी, औजार व उपकरण एवं स्‍वयंसेवी संगठनों को मोतियाबिंद ऑपरेशनों हेतु अनुदान तथा 11वीं पंचवर्षीय योजना के शेष रहे 3 वर्षो के लिए 9 वीं पंचवर्षीय योजना के तहत स्‍वीकृत पद जो कि समाप्‍त नहीं किये गये थे, उनके लिए सवेतन की सहायतार्थ राशि दी जा रही है।

राष्‍ट्रीय अन्‍धता नियंत्रण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्‍य राज्‍य में अन्‍धता के 2.24 प्रतिशत को घटाकर 0.34 प्रतिशत लाना है। वर्तमान में यह प्रतिशत 1.11 है।

  • राज्‍य स्‍तर पर राज्‍य अंधता नियन्‍त्रण कमेटी व जिला स्‍तर पर सभी जिलों में जिला अंधता कमेटी का वियलय क्रमश राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समिति में कर दिया गया है। राज्‍य अंधता नियन्‍त्रण कमेटी के अध्‍यक्ष निदेशक (जन स्‍वा.) सदस्‍य सचिव, राज्‍य कार्यक्रम अधिकारी अंधता है। जिला अंधता कमेटी में अध्‍यक्ष मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी है।

  • निदेशालय में स्‍टेट आपथेलमिक सैल कार्यरत है। इसमें उप निदेशक-1, लेखाकार-1, सांख्यिकी सहायक-1 एवं कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर एक कार्यरत है।

  • जिला स्‍तर पर 30 जिलों में जिला मोबाईल यूनिटें कार्यरत हैं इनमें से 19 जिला मोबाईल यूनिट, केन्‍द्रीय प्रवर्तित योजना के अर्न्‍तगत एवं 11 जिला मोबाईल यूनिटें आयोजना भिन्‍न मद मे कार्यरत हैं। इन 30 जिला मोबाईल यूनिटों में कनिष्‍ठ विशेषज्ञ नेत्र -1, मेल नर्स ग्रेड-II-1, आप्‍थैलमिक एसिस्‍टेंट -1, लैब टैक्‍नीशियन -1, स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षक-1, वाहन चालक-1 कुल 6 पद प्रत्‍येक मोबाईल यूनिट में स्‍वीकृत हैं। इस प्रकार 19 जिला मोबाईल यूनिटों में 114 पद एवं 81 प्रा.स्‍वा. केन्‍द्रों के विकास हेतु नेत्र सहायकों के पद स्‍वीकृत हैं।

राज्‍य अंधता अनुभाग की गतिविधियां:-

मोतियाबिन्‍द ऑपरेशन

  • प्रदेश के दूरस्‍थ क्षेत्रों के निवासियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्‍ध कराये जाने हेतु स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, जिला अंधता नियंत्रण कमेटी, जिला मोबाईल इकाईयों के संयुक्‍त प्रयासों से कैम्‍प आयोजित किये जाते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मोतियाबिन्‍द ऑपरेशन हेतु रू. 500/- तथा लेंस प्रत्‍यारोपण हेतु रू. 750/- प्रति ऑपरेशन के हिसाब से नुदान राशि दी जा रही है। माह अक्‍टूबर, 04 से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु 500 रूपये तथा लेंस प्रत्‍यारोपण हेतु 750 रूपये प्रति ऑपरेशन क हिसाब से अनुमाद राशि दी जा रही है इससे पूर्व यह राशि 400 एवं 600 रू0 दी जा रही थी।

आई बैंक

  • नेत्र संग्रहण को बढावा देने हेतु आई बैक को एक जोडा नेत्र संग्रहित करने के लिये रू; 1000/- व नेत्रदान केन्‍द्रो को रू; 500 की दर से अनुदान राशि दी जाती है।

स्‍कूल आई स्‍क्रीनिंग

  • स्‍कूल आई स्‍क्रीनिंग कार्यक्रम के अन्‍तर्गत 6-14 वर्ष की आयु के बच्‍चों के नेत्रों की जांच की जाती है व दृष्टिीदोष वाले गरीब बच्‍चों को नि:शुल्‍क चश्‍में वितरित किये जाते है।

सुदृढीकरण

  • मेडिकल कॉलजों, जिला चिकितसालयों व उप जिला चिकित्‍सालयों के नेत्र विभागों में उपकरण/वाहन/भवन उपलब्‍ध करवाकर सुदृढीकरण किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम के अन्‍तर्गत विश्‍व बैंक के सहयोग से 44 ऑपरेशन थियेटर, 20 शैय्याओं के वार्डस तथा 211 डार्क रूम का निर्माण किया गया है।
  • निजी/गैर सरकारी नेत्र संस्‍थानों को भवन वाहन व उपकरण क्रय करने हेतु 25 लाख रूपये तक का अनुदान दिया जाता है।
  • सरकार/गैर सरकार संस्‍थानों के नेत्र बैंकों के सुदृढीकरण हेतु 10 लाख रूपये तक की अनुदान राशि उपलब्‍ध कराई जाती है।
  • नेत्र संग्रहण को बढावा देने हेतु जिला चिकित्‍सालयों में नेत्रदान केन्‍द्र (Eye Donation Center) प्रारम्‍भ करने के लिए रूपये 1.00 लाख रूपये के उपकरण, वाहन इत्‍यादि उपलब्‍ध करवाये जाते है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र जांच व नेत्र उपचार की सुविधा उपलब्‍ध करावाने हेतु विजन सेन्‍टर प्रारम्‍भ किये जाते है। विजन सेन्‍टर को उपकरण क्रय करने हेतु रूपये 25000/- का अनुदान दिया जाता है।

प्रशिक्षण

  • नेत्र चिकित्‍सकों की शल्‍य क्रिया में सुधार हेतु भारत सरकार द्वारा नेत्र चिकित्‍सकों को लैन्‍स प्रत्‍यारोपणण्, स्‍मॉल इंसिजन कैटेरेक्‍टर सर्जरी, फेको, आई बैंकिंग व अन्‍य आधुनिक प्रशिक्षण दिये जाते है।

प्रचार-प्रसार व शिक्षा

  • समाचार पत्र, दूरदर्शन, रैली, हार्डिस, पोस्‍टर प्रतियोगिता इत्‍यादि के माध्‍यम से नेत्रदान व नेत्र रोगो के बारे में जानकारी दी जाती है।
  स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय भारत सरकार से वित्‍तीय वर्ष 2008-09 के लिये जो आवंटन प्राप्‍त हुआ है, उसमें मेडिकल कॉलेज-2, विजन सेन्‍टर-60, आई डोनेशन सेन्‍टर-1, नोन रेकरिंग ग्रान्‍ट इन एड टू एन.जी.ओ.-1 के लिए राशि प्राप्‍त हुई है।

राष्‍ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम की उपलब्धियां:-

मोतियाबिन्‍द ऑपरेशन

वर्ष नेत्र ऑपरेशन हेतु लक्ष्‍य मोतियाबिंद नेत्र ऑपरेशन लक्ष्‍य का प्रतिशत मोतियाबिन्‍द ऑपरेशन प्रति लाख
परम्‍परागत नेत्र ऑपरेशन आई.ओ.एल. सहित योग
2005-06 230000 35344 235871 271215 117.90 479.97
2006-07 230000 19316 246634 265950 115.63 470.65
2007-08 230000 28872 287804 316676 97.44 560.42

आई बैंक

वर्ष कुल नेत्र संग्रहण केरेटोप्‍लास्‍टी उपयोगिता प्रतिशत
2005-06 1147 604 52.66
2006-07 808 426 52.72
2007-08 1380 723 52.39

स्‍कूल आई स्‍क्रीनिंग

वर्ष जांच किये गये बच्‍चों की संख्‍या रिफ्रेक्टिव ऐरर वितरित किये गये चश्‍मों की संख्‍या वितरित किये गये चश्‍मों का प्रतिशत
2005-06 1150075 16045 5357 33.39
2006-07 5780707 45618 18174 39.84
2007-08 547949 12521 8604 68.72

Norms of Service Delievery in Eye Camps under NPCB (Jan.- 2009).

Revised Norms of Service Delievery in Eye Camps under NPCB (August- 2009).